Please enable javascript.Haryana Election 2024 (हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024): Date, Constituency, Candidates, Opinion Poll, Exit Poll, Results | Haryana Chunav 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024

हरियाणा में सितंबर 2024 में विधानसभा की 90 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। पिछले 10 साल से हरियाणा में बीजेपी की सरकार है। 2014 में पहली बार बीजेपी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। 2019 में वह अकेले दम पर बहुमत से दूर रही, मगर दुष्यंत चौटाला की जेजेपी के साथ सरकार बनाने में सफल रही। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बाद मनोहर लाल खट्टर दूसरी बार सीएम बनने में सफल रहे। लोकसभा चुनाव से पहले 12 मार्च 2024 को बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया। मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद छोड़कर केंद्र की राजनीति में कदम रख दिया। ओबीसी बिरादरी के नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री बने। लोकसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 काफी रोमांचक रहेगा। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 5 सीटों का नुकसान हुआ था, जबकि कांग्रेस 10 साल बाद 5 सीटें जीत गईं। जेजेपी भी इस चुनाव में अकेले उतरेगी। इस बीच इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जुलाई 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन का ऐलान किया है। इनेलो-बसपा गठबंधन ने अभय सिंह चौटाला को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है।

हरियाणा न्यूज़

हरियाणा विधानसभा चुनाव शेड्यूल 2024

  • फेज़ 1
  • मतदान की तारीख1 अक्टूबर 2024
  • मतगणना की तारीख4 अक्टूबर 2024
  • कुुल सीटें 90

प्रमुख चुनाव क्षेत्र

प्रमुख उम्मीदवार

वीडियो