प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राजनीतिक गणमान्यों ने जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए रखे गए शुभ आशीर्वाद समारोह में पहुंचकर नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। जोड़े के नए जीवन की शुरुआत को दिखाता यह समारोह विभिन्न क्षेत्रों की उल्लेखनीय हस्तियों की उपस्थिति के कारण एक स्टार-स्टडेड कार्यक्रम में तब्दील हो गया।
मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उन्हें सम्मान के साथ कार्यक्रम स्थल पर ले गए। अनंत और राधिका के मिलन का जश्न मनाने और उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचीं मशहूर हस्तियां, फिल्म स्टार, क्रिकेटर, बिजनेसमैन और राजनेताओं की मौजदूगी के चलते वेन्यू का पूरा माहौल जबरदस्त उत्साह से भरा महसूस हुआ। भव्य समारोहों के लिए मशहूर अंबानी परिवार ने एक बार फिर यह सुनिश्चित किया कि यह शाम सभी के लिए यादगार रहे।
प्रधानमंत्री से मिलने पर अनंत और राधिका ने परंपरा का पालन करते हुए उनके पैर छुए और अपने संस्कारों का परिचय दिया। पीएम ने भी मुस्कुराते हुए दंपत्ति को आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री ने राधिका के माता-पिता को भी शुभकामनाएं दीं और इस खुशी के मौके पर उनकी भूमिका को भी सराहा।
इस समारोह में देश भर के अन्य दिग्गज राजनेता भी नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहे। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल हुए। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ के साथ ही, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी भी इसका हिस्सा बनीं।
इस समारोह में महाराष्ट्र के शीर्ष राजनीतिक हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक साथ पहुंचे, जिससे राज्य में इस समारोह के महत्व और उत्साह को दर्शाया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण समारोह में शिरकत लेते दिखे। दोनों को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अभिवादन करते हुए देखा गया, जो विभिन्न राज्यों के नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपनी मां रीना पासवान के साथ नजर आए। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल हुए। सुपरस्टार राम चरण को समारोह में लोगों से मिलते-जुलते देखा गया।