दरभंगा: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की उनके घर में हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दरभंगा के एसएसपी ने हत्या की पुष्टि की है। जीतन सहनी का शव उनके घर में क्षत-विक्षत हालत में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है।
कौन हैं मुकेश सहनी?
मुकेश सहनी बिहार की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे बिहार सरकार में पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री रह चुके हैं। वे विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक हैं। राजनीति में आने से पहले मुकेश सहनी बॉलीवुड में स्टेज डिजाइनर के तौर पर काम करते थे। वे 'मुकेश सिनेवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी के मालिक भी हैं। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए प्रचार किया था। बाद में उन्होंने वीआईपी पार्टी बनाई। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा थी। उन्होंने खुद तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सके।
दरभंगा के सुपौल बाजार के रहने वाले हैं मुकेश
मुकेश सहनी बिहार के दरभंगा जिले के सुपौल बाजार के रहने वाले हैं। वे मल्लाह जाति से आते हैं। बिहार में इस समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके बारे में एक किस्सा बहुत मशहूर है। कहते हैं कि 19 साल की उम्र में वे घर छोड़कर मुंबई भाग गए थे। उनके पास उस समय कुछ भी नहीं था। कुछ दिनों बाद वे गांव वापस लौट आए। लेकिन उनका मन गांव में नहीं लगा। वे फिर से मुंबई चले गए।
19 की उम्र में घर से भागे... सेल्समैन से मंत्री तक सफर, जानें कौन हैं मुकेश सहनी
Subscribe
Mukesh Sahani Profile: वीआईपी पार्टी प्रमुख और मुकेश सिनेवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई। मुकेश सहनी दरभंगा के रहने वाले हैं और वे मल्लाह जाति से ताल्लुक रखते हैं।
हाइलाइट्स
- 19 की उम्र में घर से भागकर पहुंचे मुंबई
- मुकेश सहनी ने मुंबई में की सेल्समैन की नौकरी
- 2025 में बिहार की सियासत में एंट्री