मंगलवार, 31 दिसंबर 2013

नव- वर्ष की शुभ कामनाएं ....


नव- वर्ष  की सभी मित्रों को ढेर सी शुभ कामनाएं ....
नए वर्ष में लें कुछ नया संकल्प .......
कर गुजरें कुछ ऐसा जो बना दे जीवन अपना और सबका सुंदर
निर्मल बने तन और मन ,नेक बने विचार ,स्वभाव
कर गुजरने का परायों के वास्ते उपजे जज्वा ,ऐसा बने मन
घर -भीतर गर फैला सकें शांति और सुकून का परचम
तो बनेगा यह समाज सुंदर और होगा यह देश उत्तम
ईमानदारी ,दया ,नेक -दृष्टि का पाठ पढाएं गर नौनिहालों को
तो शायद कुछ दामिनी जैसा नर्क भोगने से बच सके हमारी नस्ल
बच जाएँ कुछ आसाराम ,तेजपाल सरीखे भेदियें बनने से हमारे पुत्र
बदलना होगा हमको अपना रहन-सहन का तरीका और सोचना होगा कुछ नया
सिखाना होगा अपने नौनिहालों को और ढालना होगा खुद जीवन में
शायद नए साल के लिए कुछ तो विचारणीय प्रश्न हैं सुरसा की मानिद मुख खोले
चेतों मित्रों ,चेतो इस नव- वर्ष में कुछ कर गुजरने का संकल्प लो ...........

                                  दिनचर्या   सुबह उठकर ना जल्दी स्नान ना ही पूजा,व्यायाम और ना ही ध्यान   सुबह से मन है व्याकुल और परेशा...